Kanpur News: युवक के खाते से 50 हजार रुपये पार, 15 माह बाद रिपोर्ट
कानपुर, अगस्त 18 -- Kanpur News: कानपुर,संवाददाता। साइबर ठग ने तिलक नगर निवासी यश गुप्ता के खाते से 50 हजार रुपये पार कर दिए। आरोप है कि पुलिस से शिकायत के बावजूद वह टहलाती रही। आलाधिकारियों से शिकायत के बाद 15 माह बाद कोहना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। यश गुप्ता की तहरीर के अनुसार उनका सिविल लाइंस स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में खाता है। बीती सात मई 2025 को उनके साथ साइबर ठगी हो गई। आरोपितों ने उनके खाते से 50 हजार रुपये पार कर दिए। जिसकी शिकायत उन्होंने साइबर सेल में की। जिसकी जांच के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं होने पर उन्होंने आलाधिकारियों से शिकायत की। कोहना थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.