Kanpur News: युवक की बीमारी से मौत, पत्नी ने कराया पोस्टमार्टम
कानपुर, सितम्बर 15 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। सदर कोतवाली के बाढ़ापुर गांव निवासी एक युवक की मंगलवार की सुबह संदिग्ध मौत हो गई। इसको लेकर पत्नी की फौती सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। बाढ़ापुर गांव निवासी चालीस साल के प्रीतम की मंगलवार सुबह घर में मौत हो गई। इसके बाद उसकी पत्नी रिंकी ने पुलिस को फौती सूचना देकर बताया कि पति दो दिन से बीमार थे। उनका इलाज अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में कराया था। जहां से आराम मिलने पर सोमवार की रात डिस्चार्ज कराकर घर ले गये थे,लेकिन सुबह उनकी मौत हो गई। पत्नी की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि युवक बीमार था। पत्नी की सूचना पर पोस्टमार्टम कराकर शव सुपुर्द कर दिया गया है। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.