Kanpur News: युवक का 12 घंट बाद खंती में मिला शव
कानपुर, अक्टूबर 18 -- Kanpur News: सचेंडी। भीमसेन चौकी क्षेत्र के हृदय पुरवा गांव के पास 12 घंटे से लापता युवक का शव रविवार सुबह सड़क किनारे पानी से भरी खंती में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम भिजवाया। सजेती के जवईपुर निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार पनकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित लेदर फैक्ट्री में काम करता था। परिवार में पत्नी पूजा और दो बेटे हैं। जीजा जयप्रकाश ने बताया कि, अनिल मानीपुरवा में उनके साथ रहकर काम करता था। शनिवार को काम करने के बाद रात में करीब सात बजे तक घर नहीं लौटे। फिर समय बीतने पर तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। वहीं रविवार सुबह शव मिलने की सूचना पर पहुंचकर उसकी पहचान की। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि प्रथमदृष्टया नशे में खंती में गिरने की बात सामने आ रही है। पोस्टमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.