कानपुर, अक्टूबर 22 -- Kanpur News: चकेरी। सोशल मीडिया पर युवकों का खुलेआम चरस बेचते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो किदवईनगर क्षेत्र के गोवर्धनपुरवा का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक खुलेआम चरस बेचते दिख रहे हैं। वीडियो में एक सफेद रंग की बाइक सवार युवक हाफ पैंट पहने युवक को पुड़िया पकड़ाता हुआ नजर आ रहा है, वहीं दूसरे वीडियो में वही युवक कहीं और खड़े होकर एक अन्य युवक से रुपये ले रहा है। जबकि वायरल हुए 14 सेकेंड के तीसरे वीडियो में हरे रंग की शर्ट पहने एक युवक शर्ट की आस्तीन से सफेद रंग की पुड़िया देते हुए नजर आ रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। मामले में किदवईनगर एसओ विजय सिंह ने बताया कि वीडियो की जानकारी नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...