Kanpur News: युग्मा-26 में छात्रों ने दिखाई तकनीकी प्रतियोगिता
कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के कंप्यूटर एप्लीकेशंस विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय विभागीय उत्सव युग्मा-26 के पहले दिन शुक्रवार को 'तकनीकी एवं प्रतिभा' से जुड़ी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 250 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। 'कोडरश-कोडिंग प्रतियोगिता', 'क्विजोरा-तकनीकी प्रश्नोत्तरी', 'हैकफोर्ज-लघु हैकाथॉन', शतरंज एवं रूबिक क्यूब जैसी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मेजर लीग हैकिंग की ओर से भेजी गई टी-शर्ट को विभागाध्यक्ष प्रो. पुष्पा ममोरिया ने छात्रों को वितरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.