कानपुर, सितम्बर 29 -- Kanpur News: झींझक,संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन की गंभीर समस्याओं के संबंध में जन अधिकार परिषद संचालक प्रबुद्ध श्रमशील की अगुवाई में मंगलवार को स्टेशन के पुल पर पहुंच लोगो ने मांग पत्र सौंपा। खानपुर रोड,भोलानगर सहित अन्य स्थानीय लोगों ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज को नामित एक मांग पत्र श्याम मोहन दुबे पूर्व सदस्य रेलवे बोर्ड को सौंपा। मांग पत्र में कहा गया है कि सिकंदरा-बिल्हौर मार्ग से स्टेशन के पैदल पुल तक जाने वाला 700 मीटर रोड जर्जर हालत में है। इसकी वजह से दैनिक यात्रियों को स्टेशन पुल तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पुल तक चौड़ी व मजबूत सड़क बनवाए जाने की मांग की है। वहीं रेलवे स्टेशन के दक्षिणी दिशा में तीन मोहल्लों सहित खानपुर रोड से जुड़ी करीब 10 हजार की ग्...