कानपुर, अक्टूबर 4 -- Kanpur News: झीझक,संवाददाता। रेलवे स्टेशन झींझक में रेल गाड़ियों के ठहराव, छायादार टीनशेड सहित यात्री सुविधाएं बढ़़ाने के लिए चल रहे अनशन को लेकर रविवार को झींझक पहुंचे उप मुख्य रेल यातायात प्रबंधक ने मांगों के निराकरण के लिए प्रभावी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने जूस पिलाकर अनशन को स्थगित कराया। झींझक रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाए जाने, जम्मू मेल, संगम एक्सप्रेस का पूर्ववत ठहराव, रीवा एक्सप्रेस डाउन (12427) अजमेर सियालदाह का ठहराव, मडुआडीह नई दिल्ली का ठहराव, कोटा पटना एक्सप्रेस का ठहराव कराने के साथ ही सीढ़ियों का निर्माण, प्लेटफार्म 3 व 4 में छायादार टीनशेड बढ़ाने, प्रकाश, पेयजल शौचालय, बुजुर्गो, दिव्यांगजनों के लिए लिफ्ट एस्केलेटर, आदि की व्यवस्था कराने को लेकर तीन दिन से अनशन चल रहा था। य...