Kanpur News: यशोदानगर फ्लाईओवर पर केमिकल लदा ट्रक पलटा, हाईवे पर फैले ड्रम
कानपुर, सितम्बर 29 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण संवाददाता। यशोदानगर फ्लाईओवर पर सोमवार तड़के केमिकल लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और ड्रम हाईवे पर फैल गए। इससे तीन किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केबिन में फंसे चालक को शीशा तोड़कर बाहर निकाला। इसके बाद हाइड्रा की मदद से ट्रक और ड्रम हटवाकर करीब दो घंटे बाद जाम खुलवाया। साथ ही केमिकल पर पाउडर डलवाया। गनीमत रही कि केमिकल से भरे ड्रम में विस्फोट नहीं हुआ, नहीं तो अनहोनी हो सकती थी.दुर्घटना का विवरण कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव निवासी तबरेज आलम ने बताया कि ट्रक में हैदराबाद से केमिकल लोड कर जाजमऊ जा रहा था। सोमवार तड़के करीब चार बजे यशोदानगर फ्लाईओवर पर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। हादसे में ड्रम हाईवे इध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.