कानपुर, सितम्बर 19 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता ग्रीनपार्क स्टेडियम में शनिवार को जिला फुटबाल संघ (डीएफए) से मान्यता प्राप्त लीग कम नॉकआउट स्व. अकबर अली मेमोरियल सात-ए-साइड फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन यशराज मुख्य आकर्षण रहे। उनकी हैट्रिक की बदौलत रॉयल फुटबाल क्लब ने रेंजर्स एफसी को 8-0 से पराजित किया।प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में कैंट स्पोर्टिंग ने विक्ट्री वाइपर को 4-2 से, नार्कोस एफसी ने अरमापुर क्लब को 3-1 से और रॉयल फुटबाल क्लब ने उन्नाव स्टेडियम को 4-0 से पराजित किया। जाजमऊ एफसी और रेंजर्स एफसी के बीच मुकाबला 2-2 से बराबरी पर रहा। नरेंद्र एफसी ने कैंट स्पोर्टिंग को 3-1 से, जाजमऊ एफसी ने उन्नाव स्टेडियम को 5-1 से और अरमापुर क्लब ने नरेंद्र एफसी को 4-3 से हराया। नार्...