Kanpur News: यमराज का वेश धर यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
कानपुर, नवम्बर 10 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कंपनीबाग चौराहे पर मंगलवार दोपहर एक बजे उस समय वाहन सवार चौंक गए, जब यमराज का वेश धारण किए एक व्यक्ति ने ट्रैफिक दरोगा और सिपाहियों के साथ वाहनों को रोकना शुरू किया। इस दौरान रेड लाइट का उल्लंघन कर निकल रहे दो वाहन सवारों को भी रोका गया। यमराज के वेश में मौजूद व्यक्ति ने उन्हें संदेश दिया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालक दरोगा और सिपाहियों की नजरों से तो बच सकते हैं, लेकिन यमराज से नहीं। बिना हेलमेट स्कूटी चला रहे एक अन्य व्यक्ति को भी रोककर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान टीआई राजकुमार मिश्र ने वाहन चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ जागरूकता संबंधी पम्फलेट भी वितरित किए। टीआई मध्य जोन की टीम ने कंपनीबाग, गंगा बैराज और आरस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.