Kanpur News: म्यूरल पेंटिंग में दिखी छात्रों की प्रतिभा
कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स में चल रही तीन दिवसीय 'चित्राक्षी समूह कला प्रदर्शनी 2026-27' और मूर्तिकला कार्यशाला का समापन बुधवार को हुआ। प्रदर्शनी में बीएफए तृतीय वर्ष के करीब 40 छात्रों की बनाई गईं 50 म्यूरल पेंटिंग प्रदर्शित की गईं। कार्यक्रम में इन कलाकृतियों पर आधारित कैटलॉग का विमोचन किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध मूर्तिकार एवं पूर्व प्रोफेसर प्रो. कृष्ण चंद्र बाजपेयी ने छात्रों को मूर्तिकला की तकनीकों और रचनात्मक प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने मौलिक सोच, तकनीकी दक्षता और निरंतर अभ्यास को कला के लिए जरूरी बताया। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. मिठाई लाल, संयोजक डॉ. मंतोष यादव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.