Kanpur News: मौसम सुहाना हुआ तो गंगा बैराज पर जुटी भीड़, लगा जाम
कानपुर, जुलाई 19 -- Kanpur News: कानपुर। दोपहर बाद हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हुआ तो गंगा बैराज पर घूमने वालों को भीड़ पहुंचने लगी। रात लगभग पौने आठ बजे इस कदर कर्बला चौराहे से एनएलके स्कूल गली के सामने तक और गंगा बैराज से लखनऊ रोड तक जाम लगा। गंगा बैराज चौराहे से अटल घाट तक वाहनों की लाइन लगी रही। अटल घाट पर आरती होने की वजह से वैसे भी भीड़ पहुंची थी। वापसी के समय घूमने वाले और आरती से लौटने वाले लोगों की वजह से वाहन रेंगने लगे। देखते ही देखते वाहनों की लाइन लगी। नवाबगंज और गुरुदेव पैलेस रोड से आने वाले वाहन जाम देख लौटकर दूसरे रास्ते से गंतव्य को गए। शाम के समय गंगा बैराज पार उन्नाव पट्टी में लगने वाली खानपान की दुकानों के बाहर सड़क तक वाहनों की पार्किंग ने जाम को और विकराल बना दिया। वाहन देर रात तक रेंगते नजर आए। ट्रैफिक पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.