कानपुर, जुलाई 24 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। धूल, धुआं और जाम। कानपुर की पहचान वाली बात शुक्रवार को सच साबित हुई। मौसम साफ रहा तो वाहनों का लोड सड़कों पर पड़ा तो गोलचौराहे से गुटैया क्रासिंग तो रावतपुर से कल्याणपुर क्रासिंग तक वाहन रेंगे। दोपहर को चीरघर से गोलचौराहे तक जाम लगा। इस जाम में भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी भी फंसे। सुरेंद्र मैथानी चीरघर से गोलचौराहा पुल कोई 22 मिनट में पार कर सके, जबकि दूरी कोई सवा किमी. रही। कल्याणपुर क्रासिंग के चौतरफा जाम

जाम के कारण शाम लगभग साढ़े पांच बजे जैसे ही कालिंदी एक्सप्रेस निकलने के बाद गेट खुला तो दोनों ओर से वाहन निकलने लगे। बाकी कमी बिठूर रोड की ओर से आने वाले रॉन्ग साइड वाहनों से पूरी हुई। देखते ही देखते वाहनों की लाइन बगिया क्रासिंग के सामने तक लग गई। एक घंटे तक जीटी रोड का ट्रै...