Kanpur News: मोबाइल हैककर खाते से 77 हजार रुपये उड़ाए
कानपुर, अगस्त 29 -- Kanpur News: कल्याणपुर। साइबर ठगों ने एक सेल्समैन का मोबाइल हैककर उसके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 77 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित को मोबाइल के अचानक अपडेट होने और फोन के फंक्शन काम न करने पर शक हुआ। खाते का बैलेंस जांचने पर ठगी की जानकारी हुई। आवास विकास निवासी सेल्समैन नीरज सिंह चौहान ने बताया कि 18 अगस्त को उनका मोबाइल अचानक अपडेट होने लगा। उन्होंने मोबाइल डेटा बंदकर फोन को स्विच ऑफ करने का प्रयास किया। कुछ देर बाद उन्हें साइबर ठगी की आशंका हुई तो उन्होंने अपने बैंक खाते का बैलेंस जांचा। जांच में पता चला कि उनके इंडियन बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 77 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने बैंक के साथ ही साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.