कानपुर, अक्टूबर 22 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की मेजबानी करने का भाजपा उत्तर को लगातार दूसरी बार मौका मिला है। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में नवीन मार्केट में हुई बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। उत्तर जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि 25 अक्टूबर को कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के तिलक नगर मंडल स्थित प्रमिला सभागार में कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां क्षेत्रीय संयोजक अनूप अवस्थी और विधायक नीलिमा कटियार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर शिवांग मिश्र, सीमा एमबीए, आकाश शुक्ल, नवाब सिंह, शालिनी कटियार, रीता पासवान, राधा सैनी आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...