Kanpur News: मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर महिला से हड़पी रकम
कानपुर, अगस्त 16 -- Kanpur News: कल्याणपुर। आईआईटी निवासी रोली वर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले टेलीग्राम के जरिए उनके पास ऑनलाइन निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का मैसेज आया। इसकी जानकारी करने के लिए उन्होंने उससे संपर्क किया, जिसके बाद उन्हें एक वेबसाइट का लिंक भेजा गया। इसमें उन्होंने कर एक लाख 90 हजार का निवेश कराया गया। आरोप है कि निवेश के बाद टेलीग्राम के उस ग्रुप से उनका संपर्क टूट गया। ठगी का अहसास होने पर पुलिस से उन्होंने शिकायत की। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.