Kanpur News: मॉडलों के जरिए विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा
कानपुर, अगस्त 8 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर के दयानन्द इंटर कालेज बाढ़ापुर में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा 9 व 10 के बच्चोंे ने अपने मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा को प्रर्दशित किया। बच्चों को उनके मॉडलों को लेकर पुरस्कृत भी किया जायेगा। विद्यालय सभा कक्ष में आयोजित हुई विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 9 व 10 के बच्चों ने अपने बनाये मॉडलों को प्रस्तुत किया। विज्ञान मॉडलों का परीक्षण और बेहतर चयन के लिये तीन सदस्यीय निर्णायक टीम गठित की गई थी। इसमें विज्ञान शिक्षक रामनरेश, अनंत सचान और अजय चौरसिया रहे। प्रदर्शनी में कक्षा 9- की छात्रा रिया कुशवाहा ने एयर पॉल्युशन कंट्रोल सिस्टम का प्रदर्शन करके उसकी खूबियां बताई। इस पर उसे प्रथम चुना गया। वहीं कक्षा 9 की ही अंशिका शुक्ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.