Kanpur News: मॉकड्रिल :: सेंट्रल स्टेशन पर बढ़ी भीड़ तो होल्डिंग एरिया में रोका
कानपुर, जुलाई 24 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता सेंट्रल स्टेशन पर एकाएक बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मॉकड्रिल किया। एकाएक सूचना दी गई कि प्लेटफॉर्म नंबर दो पर भीड़ बढ़ रही है। प्लेटफॉर्म पर पैर रखने की जगह नहीं है। आरपीएफ टीम सिटी और कैंट साइड एकत्र हुई और तत्काल प्लेटफॉर्म पर जाने वालों को रोक होल्डिंग एरिया में रुकवा दिया। इधर, रस्सा टीम फुटओवर ब्रिज पर पहुंच गई। बाद में पता चला कि मॉकड्रिल है तब जाकर आरपीएफ दरोगा, सिपाहियों ने राहत की सांस ली।आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि जीआरपी, वाणिज्य (कमर्शियल) विभाग एवं रेलवे के अन्य संबंधित विभागों के संयुक्त तत्वावधान में एक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। आरपीएफ और रेल कर्मचारियों ने यात्रियों को कतारबद्ध करते हुए सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संबंधित प्लेटफॉर्मों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.