Kanpur News: मैनावती मार्ग में पकड़ा गया पांच फीट लंबा मगरमच्छ
कानपुर, अक्टूबर 2 -- Kanpur News: कानपुर। मैनावती मार्ग सिंहपुर कछार में गुरुवार देर शाम पांच फीट लंबा मगरमच्छ निकलने से हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ ने मगरमच्छ को रस्सी से पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को कब्जे में लेकर उसे गंगा में छोड़ दिया। मैनावती मार्ग स्थित एचपी पेट्रोल पंप के करीब अचानक मगरमच्छ दिखने से अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में गांव वाले इकट्ठा हो गए। उन्होंने मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांध दिया। रेंजर प्रभु दयाल यादव ने बताया कि मैनावती मार्ग में मगरमच्छ निकला था। लोगों की सूचना पर मौके पर टीम गई थी। मगरमच्छ को पकड़कर गंगा नदी में छोड़ दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.