कानपुर, अक्टूबर 15 -- Kanpur News: कानपुर। भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने छठ पूजा को लेकर अर्मापुर स्थित छठ पूजा घाट पर साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई एवं संपूर्ण सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन कर शुभारंभ कराया। कहा कि छठ पूजा के पहले सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। यहां पार्षद नीरज कुरील, धर्म दुबे, विकास तिवारी, सुमित सिंह, ब्रजनारायण दुबे, आशीष, सोमनाथ, अनिल कुमार आदि रहे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: छठ को लेकर हटानिया तालाब का निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...