कानपुर, अक्टूबर 19 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने वार्ड 57 स्वराज नगर में 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। यह सड़क गीता पैलेस से नहर पटरी तक बनेगी। इस मौके पर पार्षद आरती त्रिपाठी, ललित उपाध्याय, प्रियंक सिंह चौहान, अखिलेश, संजय कुमार, रश्मि तिवारी, अनन्या सोनकर, रंजना सिंह आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...