कानपुर, अक्टूबर 13 -- Kanpur News: कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) परिसर में 15 से 17 अक्तूबर के बीच राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। मेले की थीम सशक्त किसान, आत्मनिर्भर भारत रखा गया है। मेले में प्रदेश के अलावा जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पंजाब, बिहार समेत आठ राज्यों के करीब 25 हजार किसान हिस्सा लेंगे। यह जानकारी विवि के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने दी। कहा, इस साल मेले में सोलर से चलने वाले ट्रैक्टर, थ्रेसर के अलावा मोती की खेती आकर्षण का केंद्र रहेगी। मेले का शुभारंभ प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे। विवि परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि मेले में करीब 150 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसमें 40 से अधिक स्टॉल सरकारी संस्...