Kanpur News: मेमू ट्रेन की चपेट में आए दंपति की मौत
कानपुर, सितम्बर 30 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित अंबियापुर स्टेशन के पास रेल रेलवे ट्रैक पार करते समय मेमू ट्रेन की चपेट में आकर सिठमरा निवासी दंपति की मौके पर मौत हो गई। जानकारी होते ही वहां पहुंचे परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे जीआरपी चौकी प्रभारी झींझक ने छानबीन करने व शिनाख्त के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दंपति की मौत का कारण रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा गांव निवासी पचास वर्षीय अनिल दीक्षित अपनी पैतालिस साल की पत्नी मंजू दीक्षित के साथ बड़ी निवारी अछल्दा औरैया में रहने वाली बहन शिव कांति के यहां जाने के लिए मंगलवार शाम करीब 7 बजे घर से निकले थे। अंबियापुर में वह एप रेल ट्रैक पार करते समय कानपुर से इटावा की ओर जाने वाली अलीगढ़ टूंडला मेमू ट्रेन की चपेट में आ गए ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.