कानपुर, जुलाई 29 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। मेडिकल कालेज में एक ही स्थान पर जांच की सुविधा मुहैया कराने के लिए इंटीगे्रटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री बनकर तैयार हो गई है। अब इसके जल्द संचालन की कवायद शुरू की गई है। आगामी 3 अगस्त को होने वाली बैठक में इस लैब के संचालन के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। मेडिकल कालेज प्रशासन ने 15 अगस्त तक इस लैब को क्रियाशील कर दिए जाने की संभावना जताई है। संक्रामक बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए शासन ने इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के लिए इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म (आइएचआइपी) को मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत जिले भर में डाक्टरों, आशा कर्मियों, लैब टेक्नीशियन आदि को प्रशिक्षण हो चुका है। इसके साथ ही अब संक्रामक बीमारियों से पीड़ित मरीजों खासकर डेंगू, चिकनगुनिया, ...