कानपुर, जुलाई 8 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। पनकी में पुरानी रंजिश के चलते प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के एक कर्मचारी पर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने कर्मचारी को घेरकर लोहे की रॉड, लाठी-डंडों और बेल्ट से बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रतनपुर कॉलोनी निवासी अविनाश कुमार कनौजिया पनकी स्थित नारायना मेडिकल कॉलेज में सेल्समैन हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात ड्यूटी समाप्त कर वह घर लौट रहे थे। मेडिकल कॉलेज से कुछ दूरी पर पहले से घात लगाए बैठे चार युवकों ने अपने अन्य साथियों के साथ उन्हें रोक लिया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, जान से मारने की धमकी पुरानी रंजिश को लेकर आर...