Kanpur News: मेट्रो में वरिष्ठ नागरिकों ने फिर जिया बचपन
कानपुर, अगस्त 21 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। वरिष्ठ नागरिक दिवस पर कानपुर मेट्रो और भारत विकास परिषद, रामकृष्ण शाखा के सहयोग से शुक्रवार को विशेष जॉय राइड और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ यात्रियों ने मेट्रो में सफर के दौरान अपने अनुभव साझा किए और बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में गीत, कविता और मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत आईआईटी मेट्रो स्टेशन से विशेष रूप से सजाए गए कोच में जॉय राइड के साथ हुई। वरिष्ठ नागरिकों ने मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों से संवाद किया और युवा पीढ़ी से बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों में अवसाद जैसी समस्याओं के प्रति भी जागरूकता का संदेश दिया। बड़ा चौराहा स्टेशन पर वरिष्ठ यात्रियों ने लकड़ी के पारंपरिक खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.