कानपुर, जुलाई 12 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। बिधनू में मृत भाई का फर्जी आधार कार्ड बनाकर जमीन का बैनामा करने वाले मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित ने मर चुके भाई को कागजों में खुद के रूप में पहले जिंदा दिखाया, फिर पूर फर्जीवाड़े की पटकथा रची। मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। गुजैनी मर्दनपुर में रहने वाली सुनीता देवी की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2010 में सपई गांव की 0.8200 हेक्टेयर कृषि भूमि का विधिवत बैनामा कराया था। फिर बाद में उनके पक्ष में दाखिल-खारिज भी हो गया। आरोप है कि सपई गांव निवासी रामू ने अपने मृत भाई पन्नालाल के नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनवाकर स्वयं पन्नालाल बनते हुए 22 फरवरी 2024 को करीब तीन बिस्वा जमीन का बैनामा बिधनू के बांबीपुरवा...