Kanpur News: मूल नानकशाही कैलेंडर से मनाया प्रकाशोत्सव, संगत निहाल
कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: कानपुर। गुरुद्वारा गुरु सिंह रजिस्टर्ड सभा रतनलाल नगर में शुक्रवार को मूल नानकशाही कैलेंडर से मनाया गया चौथे पातशाही श्री गुरु रामदास जी महाराज का प्रकाश पर्व मनाया गया। रागी भाई हरप्रीत सिंह चंडीगढ़, कथावाचक बीवी गगनदीप कौर खालसा बरनाला से संगत के दर्शन करने के लिए विशेष तौर पर पहुंचे भाई साहब भाई हरप्रीत सिंह जी चंडीगढ़ वालों ने संगत को निहाल किया। गगनदीप कौर खालसा ने श्री गुरु रामदास जी महाराज की पवित्र वाणी के बारे में संगत को समझाया और गुरु के उपदेशों से संगत को चलने पर यत्न करने के लिए कहा। गुरु का अटूट लंगर भी संगत के लिए बरताया गया। समागम में सरदार रविंद्र सिंह अरोरा एडवोकेट, प्रधान योगेश सचदेवा, प्रीति पाल सिंह भाटिया, हरजीत सिंह लकी, हरजीत सिंह भाटिया, त्रिलोक सिंह और अमन सिंह आदि मौजूद रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.