कानपुर, अक्टूबर 13 -- Kanpur News: कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स में मंगलवार को दो दिवसीय मूर्तिकला कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। 'स्कल्पचर वर्कशॉप एंड डेमोंस्ट्रेशन' में प्रसिद्ध मूर्तिकार एवं लखनऊ व पटना विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर प्रो. कृष्ण चंद्र वाजपेयी ने छात्रों को मूर्तिकला की तकनीक, रचनात्मक प्रक्रिया और कलात्मक अभिव्यक्ति की बारीकियां सिखाई। प्रो. वाजपेयी ने कहा कि मूर्तिकला केवल आकृतियों को आकार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कलाकार के विचारों और संवेदनाओं की अभिव्यक्ति का माध्यम भी है। इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. मिठाईलाल, संयोजन जेबी यादव और सह-संयोजन डॉ. विजय कुमार त्रिपाठी ने किया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: भारतीय संचार परंपरा व सांस्कृतिक विरासत को समझा यह भी पढ़ें-...