कानपुर, नवम्बर 6 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। धनतेरस पर दोपहर बाद खरीदारी के लिए घरों से निकली भीड़ का असर शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर दिखाई दिया। उत्तर से दक्षिण तक कई इलाकों में भीषण जाम लगा। शाम करीब सवा पांच बजे गोविंदनगर में पुराने पुल से चावला मार्केट, नंदलाल चौराहे और सचान चौराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। हालात ऐसे थे कि लोगों का एक ओर से दूसरी ओर निकलना मुश्किल हो गया। जाम में एंबुलेंस के साथ डीसीपी साउथ का वाहन भी फंसा रहा। शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए दोपहर बाद अचानक बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। बिरहाना रोड में खरीदारी के लिए सवा किमी पैदल चले लोग यह भी पढ़ें- Sasaram News: धनतेरस पर खरीदारों से पटे बाजार, मुख्य सड़क पर चलना मुश्किलबिरहाना रोड में खरीदारी के लिए पैदल...