Kanpur News: मुरे कंपनी पुल पर डिवाइडर से टकराई कार
कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददात। मुरे कंपनी पुल पर सोमवार देर रात कैंट की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में कार सवार युवक मामूली रूप से घायल हुआ। सूचना पर पहुंची हरवंश मोहाल पुलिस ने कार चालक को उर्सला अस्पताल भेजा। वहीं हादसे के कारण पुल पर यातायात बाधित होने लगा। पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार को पुल से हटाया। जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। हरवंश मोहाल थाना प्रभारी ने बताया कि कार डिवाइडर से टकरा गई थी। गनीमत ये रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कंटेनर-कार में टक्कर, बाल-बाल बचे सवार, लगा जाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.