कानपुर, जुलाई 31 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। मूसानगर थाना क्षेत्र के सनाया सालवाहन के पास 25 जुलाई को चालक को बंधक बनाकर उसका आटो,मोबाइल व रुपये छीनने के मामले में फरार चल रहा एक शातिर गुरूवार रात में हुईं पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि मौके से भाग रहे उसके साथी को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए दोनों लुटेरों के कब्जे से पुलिस ने लूटा गया एक मोबाइल, दो तमंचा, एक कारतूस, 4 खोखा कारतूस व ऑटो की आरसी बरामद की है। घायल बदमाश को अस्पताल भेजने के साथ पुलिस ने छानबीन शुरू की है। सुक्खानेवादा थाना चौबेपुर कानपुर नगर का रहने वाला विशाल पुत्र विजय बहादुर रनियां कस्बे में रह रहा है। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में गोली से घायल एक लुटेरे सहित दो गिरफ्तार वह रनियां से विजयनगर के बीच आटो चलाता था। 25 जुलाई शाम को विजयनगर म...