Kanpur News: मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दो गोकशों सहित तीन गिरफ्तार
कानपुर, अगस्त 30 -- Kanpur News: कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के रायपुर कुकहट के पास शनिवार रात में हुई मुठभेड़ में दो गोकश घायल हो गए। इनको दबोचने के साथ ही पुलिस ने मौके से भाग रहे उनके एक साथी को भी घेराबंदी कर पकड़ लिया। इनके कब्जे से एक स्कूटी, दो तमंचे, 4 खोखा, दो कारतूस व गोकाशी के औजार भी पुलिस ने बरामद कर लिए। घायलों को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए भेजकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है । पुलिस ने बताया कि रनिया थाना क्षेत्र के रायपुर कूखत के पास रिन्द नदी किनारे 25 अगस्त को गोकशी की एक घटना हुई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद एसपी के निर्देश पर रनिया पुलिस के अलावा, एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ अकबरपुर व रूरा पुलिस टीम को भी गोकशों कि गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। शनिवार रात में मुखबिर से जानकारी मिलने पर रनिया पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.