कानपुर, सितम्बर 28 -- Kanpur News: डेरापुर, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के रतनियांपुर से खल्ला जाने वाले मार्ग पर मुख्य सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी जमा होने के कारण छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में दिक्कत हो रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। ग्रामीण पुनीत द्विवेदी, ओम जी यादव, जय सिंह यादव, बउअन यादव, संयुक्त उद्योग व्यापार संघ के संगठन मंत्री हरिओम शुक्ला समेत अन्य लोगों ने बताया कि जलभराव की समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- Shravasti News: जमुनहा बाजार की मुख्य सड़क पर जलभराव...