कानपुर, सितम्बर 5 -- Kanpur News: कल्याणपुर। पनकी नहर के पास शुक्रवार रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत के मामले में शनिवार को परिजनों ने शवों को सड़क पर रखकर कर जाम लगाया और मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। तब आधे घंटे बाद परिजन शवों को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए। मसवानपुर के आदर्श नगर निवासी सूरज वाल्मीकि अपने दोस्त सचिन वाल्मीकि के साथ शुक्रवार रात बाइक से पनकी जा रहा था। पनकी नहर के पास आगे चल रही गाड़ी को ओवरटेक करते समय पीछे से आ रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया था। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे परिजनों ने शवों को सड़क पर रख रावतपुर- सराय चौराहा रोड में जाम लगा दिया। परिजन मुआव...