Kanpur News: मुंगीसापुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
कानपुर, सितम्बर 3 -- Kanpur News: डेरापुर, संवाददाता। मुंगीसापुर कस्बे में गुरुवार को प्रशासन और पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटवाया। अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने सड़क किनारे दुकानदारों और अन्य लोगों द्वारा किए गए अस्थायी अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। कई स्थानों पर सड़क की पटरी और सार्वजनिक रास्ते तक सामान फैलाकर कब्जा किया गया था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया और संबंधित लोगों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की कड़ी हिदायत दी। इस दौरान नायब तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित पुलिस टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने बताया कि कस्बे में अति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.