Kanpur News: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक
कानपुर, अगस्त 24 -- Kanpur News: सरसौल। नरवल स्थित बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज में सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के पंचम चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला पुलिस प्रभारी अंजली कुमारी एवं प्रियंका सिंह ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में 112, वीमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और एंबुलेंस के लिए 108 पर संपर्क किया जा सकता है। टीम ने साइबर ठगी, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करने को लेकर सतर्क किया। कहा कि किसी भी उत्पीड़न पर तुरंत शिकायत करें, नाम गोपनीय रखा जाएगा। प्रधानाचार्य कमलेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.