Kanpur News: मिलेट्स महोत्सव के साथ पूरा हुआ सेवा संकल्प अभियान
कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के समापन पर शनिवार को सामुदायिक भवन, ईको पार्क माती में सेवा, सुशासन एवं संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव एवं रबी गोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला रहीं। यहां एमएलसी अविनाश सिंह चौहान के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी भी रहीं। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि विकास, प्राकृतिक खेती, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने तथा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम योजनाओं को संचालित कर रही है। इस अभियान के गांवों तक पहुंचने पर उन्होंने जिला प्रशासन की भी सराहना की। राज्यमंत्री प्रतिभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.