कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जिले में दीवाली के त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री व निर्माण रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को भी खाद्य सुरक्षा टीम ने भोगनीपुर, शाहजहांपुर, मुंगीसापुर, डेरापुर और मंगलपुर में छापेमारी की। इस मौके पर टीम ने सरसों तेज, बर्फी, बूंदी के लड्डू, बेसन और गुलाब जामुन पाउडर के छह नमूने लिए गए। दीवाली के त्योहार के मौके पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री और निर्माण रोकने के लिए आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन के साथ ही डीएम ने अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम जिले में अलग- अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 टीमों ने लिए नमूने शन...