Kanpur News: मिर्गी आने पर तालाब में गिरी महिला, मौत
कानपुर, अगस्त 19 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। महाराजपुर में मिर्गी का दौरा आने के बाद तालाब में गिरकर महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। महाराजपुर के नवोदय नगर निवासी 30 वर्षीय गुड़िया की शादी कन्नौज के रहने वाले राजपाल से सात साल पहले हुई थी। भाई सरवन ने बताया कि गुड़िया को मिर्गी का दौरा आता था। पिछले साल वह खाना बनाने के दौरान दौरा आने से झुलस गई थी। बीते छह माह से वह इलाज कराने के लिए मायके में ही रह रही थी। मंगलवार शाम को वह बाजार जा रही थी। रास्ते में दौरा आने पर वह तालाब में गिर पड़ी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें तालाब से बाहर निकाला और परिजन को घटना की जानकारी दी। परिजन उन्हें काशीराम अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महाराजपुर थाना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.