कानपुर, अक्टूबर 25 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। जिले में दीपावली के लिए पिछले एक हफ्ते से मिठाइयों को तैयार करने और भंडारण का काम जारी है। इसमें ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अखाद्य रंगों के साथ ही चांदी की जगह एल्यूमिनियम के वर्क का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसको सुरक्षित रखने के लिए केमिकल के इस्तेमाल होने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने का खतरा बना हुआ है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' की टीम को जहां खुले में गंदगी के बीच असुरक्षित ढंग से मिठाइयां बनाई जा रही है। वहीं खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर मिठाइयों की बिक्री की जा रही है। दीपावली के त्योहार में मिठाइयों की मांग को देखते हुए मिठाइयां तैयार करने और भंडारण का काम हो रहा है। दुकानों के आसपास मिठाई की भीनी-भीनी खुशबू लोगों के जेहन में उतर रही है। इस समय खोए की मिठा...