कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: चकेरी। सनिगवां के बंबा इलाके में बीते सोमवार को खेलते समय वाहनों की धुलाई सर्विस सेंटर के पानी भरे टैंक में तीन साल के बच्चे की डूबकर मौत हो गई थी। मंगलवार को बच्चे का परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। परिजनों ने अब भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई से इनकार किया है। सनिगवां के बंबा निवासी मोहम्मद रफीक का तीन वर्षीय बेटा निहाल बीते सोमवार देर शाम को घर के बाहर दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान घर से करीब 30 मीटर दूर स्थित सर्विस सेंटर के पानी भरे टैंक में गिर जाने पर डूबने से निहाल की मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: सनिगवां में धुलाई सेंटर के पानी भरे टैंक में गिर मासूम की मौत परिजन और दुकानदार में आपसी समझौता हो गया था। परिजनों ने मंगलवार को निहाल को सनिगवां में ही सुपुर्दे खाक कर दिया। वहीं निहाल ...