कानपुर, सितम्बर 4 -- Kanpur News: मूसानगर, संवाददाता। भोगनीपुर तहसील के जरसेन गांव में कच्चा मकान गिरने पर दो मासूमों की मौत के बाद व्यवस्था के जिम्मेदार जागे हैं। परिवार को आठ लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ ही बीडीओ ने पंचायत सचिव को परिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना देने के लिये प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है। वहीं परिजनों के आंसू साफ कह रहे थे कि आखिर परिवार उजड़ने के बाद वह किसके लिये पक्का मकान बनायेंगें। बुधवार रात जरसेन गांव में कच्चा मकान गिरने से पलक (7) व लविश (1) की मौत हो गई थी। पिता श्रीराम गम्भीर घायल हो गए थे, जिनका इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। शुक्रवार की सुबह दोनो बच्चों का यमुना तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। बच्चों के शव उठते ही मां संगीता का रो-रो के बुरा हाल हो गया। उसे ढाढस बंधाने वाले लोग खुद भी उसकी ...