कानपुर, अगस्त 6 -- Kanpur News: कानपुर। टूटी सड़कों, गड्ढों, रिमझिम बारिश, जलभराव से प्रमुख मार्गों पर दिन भर ट्रैफिक रेंगते नजर आया। दोपहर सवा एक बजे से ढाई बजे तक पनचक्की चौराहे से फूलबाग, पनचक्की से नरौना चौराहा तक जाम लगा। पनचक्की के पास वनवे के बावजूद वाहनों की एक किमी. तक लंबी लाइन लगी। वहीं जाम में फंसकर स्कूल से छूटे बच्चों के चेहरे भूख, प्यास से बारिश में लाल से पड़ गए। कल्याणपुर क्रॉसिंग से टाटमिल चौराहे तक दिन में 12 से 2 बजे और शाम पांच से छह बजे तक वाहन रेंगते रहे। इसकी वजह यह थी कि बारिश सेजीटी रोड के किनारों तक पानी भरा था। यह भी पढ़ें- Delhi News: बारिश बनी आफत: दिन भर हुई बारिश ने थामी राजधानी की रफ्तार कीचड़ और तिपहिया वाहनों की अराजकता से रावतपुर तिराहे से नौ नंबर गुमटी तक वाहनों की लाइन लगी रही। कमोवेश यह समस्या सीएसजे...