Kanpur News: मालगाड़ी से कटकर महिला की मौत
कानपुर, सितम्बर 23 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। न्यू भाऊपुर खुर्जा जाने वाली डीएफसीसी रेल मार्ग में रूरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास बुधवार को डाउन रेल ट्रैक पर अजयपुर बनीपारा की रहने वाली एक महिला मालगाड़ी की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर वहां पहुंचे परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। सूचना पर सिठमरा चौकी प्रभारी ने मौके पर आकर छानबीन करने के साथ ही शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।रूरा थाना क्षेत्र के अजयपुर बनीपारा की रहने वाली गीता पत्नी सुधीर पांडेय बुधवार सुबह घर से गुस्से में निकल आई थीं। सुबह करीब 11 बजे वह डीएफ सीसी रेल लाइन में डाउन ट्रैक पर खंभा नंबर 533/19-21 के बीच वह मालगाड़ी की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इधर उनकी तलाश कर रहे परिजन रेल ट्रैक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.