Kanpur News: मार्च में नाला सफाई टेंडर न होने से जलभराव : महापौर
कानपुर, जुलाई 6 -- Kanpur News: कानपुर, मुख्य संवाददाता। शुक्रवार को शहर में हुए भारी जलभराव का ठीकरा महापौर ने नगर निगम के इंजीनियरों पर फोड़ा है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के साथ अफसरों की संयुक्त बैठक में उन्होंने कहा कि नालों की सफाई का टेंडर मार्च में न कराए जाने से ही जलभराव हुआ। यहां तक कि रिवर साइड पावर हाउस के नाले का भी निरीक्षण नहीं किया गया इसलिए परमट और वीआईपी रोड समेत उनके आवास एफएम कॉलोनी में भी पानी भर गया। चमनगंज, बेकनगंज, चमड़ामंडी और म्योर मिल के भीतर से होते हुए परमट का नाला जाता है, इसे दिखवाना चाहिए था। महापौर ने कहा कि उन्होंने पहले ही निर्देश दिया था कि मार्च में टेंडर कराया जाए ताकि जून तक नाले की सफाई हो जाए मगर इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। इसका खामियाजा उन्हें और पार्षदों को भुगतना पड़ रहा है। जनता की नाराजगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.