Kanpur News: मार्ग दुर्घटना में सड़क पर टहल रहे युवक की मौत
कानपुर, जुलाई 17 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सुजगवां गांव के पास गुरूवार देर रात मुगल रोड पर टहलने निकला पड़ोस के गांव सलेमपुर का एक युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन सीएचसी पुखरायां लाए। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया।सट्टी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी पच्चीस वर्षीय पंकज पुत्र अनिल देर शाम घर से टहलने जाने की बात कहकर निकला था। मुगल रोड पर पड़ोसी गांव सुजगवां के पास वह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको गंभीर हालत में सीएचसी पुखरायां लाया गया। यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. केदारनाथ ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। चार माह में ही सुहाग उजड़ने से उसकी पत्नी पायल बदहवास हो गई, जबकि उसकी मां केशकली व परिजन ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.