कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: मूसानगर। थाना क्षेत्र के हलिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर झाडियों के बीच खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में बाइक सवार घाटमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के चंवर गांव निवासी अन्नू तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने हलिया घाट जा रहे थे। उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...