कानपुर, सितम्बर 12 -- Kanpur News: कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मलखानपुर गांव के निकट कानपुर-बेला मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए थे। रसूलाबाद सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उनको कानपुर ले गए थे। वहां शुक्रवार देर रात एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कन्हईपुरवा गांव के रहने वाले चंद्र पाल, विकास व रवी शुक्रवार को किसी काम से रसूलाबाद आ रहे थे। मलखानपुर गांव के सामने तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से तीनों घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंचे परिजन तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रसूलाबाद ले गए थे। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको परिजन कानपुर ले गए थे। वहां इलाज के दौरान घायल 35 वर्षीय रवी की मृत्यु हो गई। इसपर...