कानपुर, अगस्त 21 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर के रहने वाले एक युवक ने झगड़कर मायके गई पत्नी के नहीं आने से सुसराल से लौटकर गुरूवार को घर आने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उपचार को ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव वापस घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है। शाहजहांपुर का रहने वाला बाइस वर्षीय विजय बहादुर ई-रिक्शा चलाता था। एक पखवारा पहले उसकी पत्नी सविता घर में हुए विवाद के बाद अपने मायके चली गई थी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: मायके से नहीं आई पत्नी तो युवक ने जहर खाकर दी जान बुधवार को वह पत्नी को विदा कराने गया था। लेकिन उसके नहीं आने पर गुरूवार को वह घर वापस आया। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा ल...